UP Weather Update: यूपी में फिर बदली मौसम की चाल... आज इन 25 से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी में फिर पलटा मौसम! 9 फरवरी को कोहरे का जबरदस्त अलर्ट. गोरखपुर, बरेली और लखीमपुर खीरी समेत इन जिलों में छाएगा अत्यंत घना कोहरा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम की चाल लगातार बदल रही है. कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी अचानक सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं. अब मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि 9 फरवरी को मौसम एक बार फिर पलटने जा रहा है. विदा होती ठंड के बीच कोहरे ने एक बार फिर वापसी की है, जिससे कई जिलों में सुबह के वक्त रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है.