लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले करोड़पति बिजनेसमैन केके मिश्रा के बेटे शिवम की पूरी कहानी सामने आ गई, कौन है ये?
Millionaire Businessman KK Mishra Son: कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद सुर्खियों में आए शिवम मिश्रा और उनके पिता केके मिश्रा का साम्राज्य रसूख और विवादों से भरा है. बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक केके मिश्रा देश के सबसे बड़े तंबाकू सप्लायर्स में से एक हैं जिनका नेटवर्क 90 साल पुराना है.
ADVERTISEMENT

Millionaire Businessman KK Mishra Son
Millionaire Businessman KK Mishra Son:कानपुर में करोड़ों की कार लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले शिवम मिश्रा का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े बिजनेसमैन केके मिश्रा का बेटा है. रविवार को शिवम मिश्रा की कार ने पहले बाइक और फिर ऑटो को टक्कर मार दी जिससे कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद FIR में शिवम मिश्रा का नाम दर्ज हो गया. इस घटना की जानकारी सामने आते ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शिवम मिश्रा और उसके पिता केके मिश्रा कौन हैं?