लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में 3 सगी बहनों की मौत में नया ट्विस्ट, लड़कियों की नानी ने चेतन की तीसरी पत्नी टीना को लेकर बता दी ये चौंकाने वाली बात

ADVERTISEMENT

Mystery of Tina: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला अब कोरियन गेम से ज्यादा रिश्तों की उलझी पहेली बनता जा रहा है. जहां पिता ने मौत की वजह डिजिटल गेम के टास्क को बताया. वहीं दिल्ली के सीलमपुर से नानी के खुलासों ने पुलिस को चौंका दिया है.

social share
Google CTA

Mystery of Tina: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के बाद अब शक की सुई घर के अंदरूनी हालातों की ओर घूम रही है. जिस पिता ने कोरियन लव गेम को इस हादसे की वजह बताया था अब वही पिता मीडिया से दूरी बना चुका है. लेकिन यूपी Tak की टीम जब दिल्ली के सीलमपुर स्थित बच्चियों के ननिहाल पहुंचीतो वहां उनकी नानी ने जो खुलासे किए वे चौंकाने वाले हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चियों का पिता चेतन रिश्तों के एक बेहद पेचीदा ताने-बाने के बीच रह रहा था.