लेटेस्ट न्यूज़

'पागल मैन यू आर टोटली स्टूपिड'... कानपुर में सपा विधायक हसन रूमी ने अफसरों को ये क्या कह दिया!

Kanpur News: कानपुर के जाजमऊ में सड़क खुदाई को लेकर सपा विधायक हसन रूमी और जटेटा अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महज एक महीने पहले बनी सड़क को पाइपलाइन के लिए दोबारा खोदने पर विधायक ने अधिकारियों को 'पागल मैन, यू आर टोटली स्टूपिड' कहकर फटकार लगाई.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

Kanpur News: पागल मैन...यू आर टोटली स्टूपिड....ये शब्द किसी और के नहीं सपा से कैंट विधायक हसन रूमी के हैं जिन्होंने पाइपलाइन के लिए सड़क खोदने का काम करा रहे अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई है. विधायक का जटेटा अधिकारियों से बहस का ये वीडियो खूब वाायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. लेकिन इस विवाद के पीछे की असली वजह क्या है आइए खबर में जानने की कोशिश करते हैं.  लेकिन इससे पहले ये जान लीजिए कि आखिर ये जटेटा है क्या? जटेटा (Jajmau Tannery Effluent Treatment Association) जाजमऊ क्षेत्र में स्थित टेनरी (चमड़ा उद्योग) के प्रदूषित पानी के शोधन (Treatment) के लिए जिम्मेदार संस्था है. यह जाजमऊ में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानदंडों के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करती है.

दो साल बाद बनीं सड़क को फिर से खोदने लगे अधिकारी

कानपुर के जाजमऊ इलाके में गुरुवार दोपहर बीकेडी चौराहे पर जटेटा विभाग द्वारा पाइपलाइन के लिए सड़क खोदने का काम किया जा रहा था. करीब 3:40 बजे शुरू हुई खुदाई को देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और काम रुकवाने की मांग करने लगे. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए विधायक कार्यालय के करीब दो सालों तक चक्कर लगाने पड़े थे. काफी प्रयासों के बाद पिछले महीने ही सड़क का निर्माण पूरा हुआ था. लेकिन जटेटा विभाग की ओर से बिना पूर्व सूचना दोबारा सड़क खोद दिए जाने से लोगों में नाराजगी फैल गई.

खूब भड़के सपा विधायक हसन रूमी

मामले की सूचना मिलने पर सपा से कैंट विधायक हसन रूमी मौके पर पहुंचे और तुरंत काम बंद कराया. विधायक ने वहां मौजूद जटेटा अधिकारियों से सड़क खुदाई की अनुमति यानी एनओसी दिखाने को कहा. आरोप है कि अफसरों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल शुरू कर दी. इस पर विधायक हसन रूमी भड़क गए और कहा कि खुदाई से संबंधित अनुमति वर्ष 2019 में ही समाप्त हो चुकी है.

यह भी पढ़ें...

'यू आर टोटली स्टूपिड'

विधायक ने सवाल उठाया कि वैधता खत्म होने के बावजूद आखिर किसके आदेश पर सड़क खोदी जा रही है. नाराज विधायक ने मौके पर मौजूद अफसरों को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि 'पागल मैंन, यू आर टोटली स्टूपिड.' विधायक का जटेटा अधिकारियों से बहस का ये वीडियो खूब वाायरल हो रहा है. वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी विभागीय कार्रवाई की मांग की. विरोध के चलते कुछ समय के लिए सड़क खुदाई का काम पूरी तरह से ठप रहा.