लेटेस्ट न्यूज़

खालिद के बाद कानपुर की दीपिका ने की थी शोएब उर्फ सौरभ दुबे से लव मैरिज, अब इस हाल में मिली उसकी बॉडी फिर ये पता चला

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दीपिका नाम की युवती का शव मिला है. इसने 3 महीने पहले ही शोएब से लव मैरिज की थी.

ADVERTISEMENT

Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Crime, Kanpur police, Kanpur viral news, up news, up crime, up crime news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर क्राइम, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के राम गंगा एनक्लेव की रहने वाली दीपिका ने पहले खालिद नाम के युवक से लव मैरिज कर निकाह किया. मगर निकाह के बाद खालिद गायब हो गया. इसके बाद उसकी जिंदगी में शोएब आ गया. 3 महीने पहले ही दीपिका ने शोएब से लव मैरिज की थी. अब दीपिका का शव उसके घर से मिला है और मौके से शोएब फरार हो गया है. आरोप है कि शोएब ने ही दीपिका की हत्या की है. बताया जा रहा है कि जब मौके पर पुलिस पहुंची, तभी शोएब मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया.