रामपुर CO राजवीर सिंह का जाति वाला ये वीडियो देख फायर हुए चंद्रशेखर आजाद, अब कर दी ये मांग
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिललक क्षेत्र में सीओ राजवीर सिंह परिहार पर एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान जाति विशेष के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इसे जातिवाद और संवैधानिक उल्लंघन बताया है.
ADVERTISEMENT
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर सार्वजनिक मंच से जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है. मिलक क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (CO) राजवीर सिंह परिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद न केवल आम जनता में आक्रोश है बल्कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.