'मेरा जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ, आसिफ ने रितेश मौर्य बन मेरे संग गलत काम किया'... लखनऊ की लड़की की खौफनाक दास्तां
Lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आया है. युवती खुद को ब्राह्मण बता रही है. उसका कहना है कि उसकी जिंदगी के साथ बहुत ही गंदा खेल खेला गया है. ये सब रितेश मौर्या ने किया, जो असल में आसिफ था.
ADVERTISEMENT

UP News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में युवती जो आरोप लगा रही है, उसे जान आप भी चौंक जाएंगे. युवती का कहना है कि रितेश मौर्य नाम का युवक उसके करीब आया और दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ने शादी भी कर ली. मगर जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो उसने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका नाम आसिफ है.