लेटेस्ट न्यूज़

निशिका-प्राची और पाखी की मौत के बाद उनकी नानी ने ही रो-रोकर बता डाली घर के अंदर की पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

Nishika-Prachi and Pakhi Nani: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की संदिग्ध मौत का मामला अब कोरियन फितूर और रिश्तों के रहस्यमयी जाल में उलझ गया है. बच्चियों की नानी सुनीता देवी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि निशिका, प्राची और पाखी भारतीय संस्कृति से नफरत करने लगी थीं और उन्हें लगता था कि ऊंचाई से गिरने पर 'परियां' उन्हें बचा लेंगी.

social share
Google CTA

Nishika-Prachi and Pakhi Nani:गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 3 फरवरी की रात लगभग 2 बजे 3 बहनों की 9वीं से गिरकर संदिग्ध मौत मामले ने सबको झकझोर दिया है. इस मामले में कोरियन गेम की थ्योरी के साथ-साथ अब घर के अंदरूनी रिश्तों की उलझी हुई परते भी सामने आ रही हैं. बच्चियों की नानी सुनीता देवी ने बताया कि उनकी नातिन निशिका, प्राची और पाखी बहुत ही मासूम और संस्कारी थीं.लेकिन पिछले डेढ़-दो साल में उनके व्यवहार में जो बदलाव आया उसने सब खत्म कर दिया.