लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस जवान मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद ने शोरूम से चुराया मोबाइल? जौनपुर का ये सीन आपको सन्न कर देगा

Jaunpur News: जौनपुर में खाकी शर्मसार! शोरूम में मोबाइल खरीदने गए दो पुलिसकर्मियों ने ही उड़ा दिया कीमती फोन, चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद. एसपी के दखल के बाद वापस मिला फोन, जांच शुरू.

ADVERTISEMENT

 तस्वीर में मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद
तस्वीर में मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद
social share
Google CTA

जौनपुर पुलिस पर ऐसा आरोप लगा है जिसे जान आप कहेंगे 'ऐसा भी हो सकता है क्या?' आरोप है कि जौनपुर में दो पुलिसकार्मियों ने शोरूम से मोबाइल फोन चुरा लिया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फोन चुराने के बाद दोनों पुलिसकर्मी मुस्कुराते नजर आए. मामले की सूचना जब मिली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. हरकत में आए पुलिस के आलाधिकारियों ने शोरूम के मालिक को उसका मोबाइल फोन वापस कराया. आरोपी पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.