बस्ती के दारोगा अजय गौड़ की मिली थी अयोध्या में रहस्यमयी ढंग से लाश तो उनके भाई और झांसी एडीएम धरने पर बैठे, पर क्यों?
SI Ajay Gaur Case: बस्ती के दारोगा अजय गौड़ 5 दिनों से लापता थे. पुलिस उन्हें खोज रही थी. कल रात उनका शव अयोध्या में मिला. इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP Police SI Ajay Gaur
SI Ajay Gaur Mysterious Death News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से 5 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुए दारोगा अजय गौड़ का शव अयोध्या जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित सरयू नदी में कल रात बरामद किया गया. जैसे ही शव की शिनाख्त लापता पुलिसकर्मी के रूप में हुई, पुलिस विभाग और दारोगा के परिवार में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसी इस मामले को लेकर मृतक दारोगा के भाई और झांसी के एडीएम अरुण कुमार गौड़ ने मोर्चा खोल दिया है.