UP Weather Update: यूपी में 10 फरवरी से पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है. धूप निकलने से दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम की सिहरन बरकरार है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में ठंड और बारिश का सिलसिला थम चुका है. सुबह की शुरूआत हल्की धूप के साथ होनी शुरू हो गई है. वहीं दोपहर के वक्त तापमान में बढोतरी भी महसूस की जा रही है.ऐसे में अब लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना भी कम कर दिया है. हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी सुबह के वक्त घने कोहरे और पछुआ हवाओं ठंड का बरकरार रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.