गाजियाबाद की 3 बहनों वाले केस में अब लिफ्ट में पत्नियों के साथ ये क्या करता दिखा पिता चेतन! सोसाइटी अध्यक्ष का बड़ा दावा
UP News: गाजियाबाद केस में नया मोड़! सोसाइटी अध्यक्ष जय ठाकुर का दावा- मौत के बाद लिफ्ट में पत्नियों को पीट रहा था पिता चेतन. 35 हजार रेंट देने वाले शख्स की आर्थिक तंगी की बात झूठी? मां को दबाने का आरोप.
ADVERTISEMENT

Photo: Jay Thakur
UP News: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला अब एक गहराता जा रहा है. सोसाइटी के अध्यक्ष जय ठाकुर के ताजा बयानों ने इस पूरी घटना में पारिवारिक कलह और पिता के व्यवहार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जय ठाकुर का दावा है कि मामला जितना सीधा दिख रहा है उसके पीछे की परतें उतनी ही उलझी हुई हैं. यूपी Tak से बातचीत में सोसाइटी अध्यक्ष जय ठाकुर ने सबसे बड़ा खुलासा उस वक्त के बारे में किया है जब बच्चियां छत से नीचे गिर चुकी थीं. जय ठाकुर के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद जब परिवार कपड़े लेने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहा था तब लिफ्ट के अंदर की गतिविधियां काफी संदिग्ध थीं.