मैं ठाकुर हूं बोल बवाल करने वाली आस्था सिंह को लेकर दूसरे पक्ष की ऋतु मिश्रा ने किया नया दावा, उस दिन ये भी हुआ!
Kanpur HDFC Bank controversy: कानपुर के HDFC बैंक में 'मैं ठाकुर हूं' बोलकर चर्चा में आईं आस्था सिंह के दावों पर अब दूसरे पक्ष ऋतु मिश्रा और उनके पति ने पलटवार किया है. ऋतु मिश्रा का आरोप है कि बैंक में खराब वर्क कल्चर और मैनेजर की बदतमीजी के कारण वे इस्तीफा देने गई थीं जहां आस्था सिंह ने छोटी सी बात पर हंगामा किया.
ADVERTISEMENT

Aastha Singh VS Ritu Mishra
Kanpur HDFC Bank controversy: कानपुर के HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह का 'मैं ठाकुर हूं' वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आस्था सिंह गुस्से में अपनी जाति का हवाला देते हुए बहस करती नजर आ रही हैं. एक ओर आस्था सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी सहकर्मी ऋतु मिश्रा के पति ऋषि मिश्रा ने उनके साथ बदतमीजी की जिसके बाद उन्होंने ये सब बाते कही हैं. वहीं दूसरी ओर अब इस पूरे मामले में शामिल दूसरा पक्ष भी सानने आ चुका है. बैंक की पूर्व कर्मचारी ऋतु मिश्रा और उनके पति ऋषि मिश्रा ने यूपी TAK से बातचीत में आस्था सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बैंक मैनेजमेंट पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.