लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को रौंदने वाले मामले में शिवम मिश्रा के वकील ने तो पूरा केस ही पलट दिया

Kanpur Lamborghini Accident Update: कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट मामले में नया मोड़ आ गया है. तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि कार शिवम नहीं बल्कि ड्राइवर चला रहा था.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini Accident Update
Kanpur Lamborghini Accident Update
social share
google news

Kanpur Lamborghini Accident Update: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को एक लैंबॉर्गिनी कार ने जिस तरह 6 लोगों को रौंदा वह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में कभी कोई चश्मदीद आकर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम के खिलाफ गवाही देता है तो कभी पुलिस का वीडियो वायरल होता है जिसमें वो आरोपी के घर का दरवाजा पीटते-पीटते थककर वापस चले जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी के वकील ने दावा किया है कि गाड़ी शिवम नहीं ड्राइवर चला रहा था. जबकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद ड्राइविंग सीट से बाउंसर शिवम को बाहर निकाल रहे हैं.