ब्राह्मणों के बाद क्या लोधी बिरादरी भी है भाजपा से नाराज? अभी विधायक बृजभूषण राजपूत ने दिखाई थी ताकत
UP News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखें लोधी बिरादरी की बीजेपी से नाराजगी, एआईएमआईएम नेता शौकत अली का 'दो दर्जन बच्चे' वाला बयान और अकबरुद्दीन ओवैसी की सीएम योगी को चुनौती.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Brijbhushan Rajpoot
UP News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक हलचलों और सामाजिक मुद्दों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम राज्य की तीन बड़ी और अहम खबरों पर चर्चा करेंगे. पहली खबर बीजेपी के भीतर जातियों के बढ़ते तनाव को लेकर है, जहां ब्राह्मणों के बाद अब लोधी बिरादरी ने लामबंद होकर अपनी ताकत का एहसास कराया है. दूसरी बड़ी खबर एआईएमआईएम (AIMIM) के नेताओं के उन विवादित बयानों को लेकर है, जिसमें उन्होंने 'दो दर्जन बच्चे' पैदा करने का आह्वान कर एक नई सियासी बहस छेड़ दी है. वहीं तीसरी खबर में हम विश्लेषण करेंगे अकबरुद्दीन ओवैसी की यूपी को दी गई उस चुनौती का, जिसमें उन्होंने सीएम योगी का नाम लेकर 2027 के चुनाव के लिए अपनी आमद का ऐलान किया है.