औरैया की युवती के बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई गायब! इच्छाधारी नागिन वाली कहानी का राज यूं खुला
Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती ने प्रेमी संग फरार होने के लिए इच्छाधारी नागिन का फिल्मी ड्रामा रचा. फफूंद थाना क्षेत्र की इस युवती ने गायब होने से पहले अपने बिस्तर पर 5 फीट लंबी सांप की केंचुली छोड़ दी जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई.
ADVERTISEMENT

snake skin
Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां एक युवती ने अपने घर से भागने के लिए ऐसा फिल्मी दिमाग लगाया कि पूरे गांव में दहशत फैल गई. युवती ने भागने से पहले अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी जिससे लोग ये मान लें कि वो इच्छाधारी नागिन है. महिला अपनी इस कोशिश में काफी हद तक कामयाब भी रही. क्योंकि जैसे ही सांप की केंचुली वली खबर गांव में फैली हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो महिला की खौफानाक साजिश सामने आ गई.