लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में नीले ड्रम के बाद कल आएगा सांप कांड पर फैसला, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को भी मिलेगी सजा-ए-मौत?

Meerut Amit Kashyap Murder Case: मेरठ में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी. इस मामले में जिला अदालत ने दोनों को 7 अक्टूबर को हत्या का दोषी माना था. अब कल 16 अक्टूबर को अदालत दोनों को हत्या के लिए सजा सुनाएगी.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Meerut Amit Kashyap Murder Case: मेरठ में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी. इस मामले में जिला अदालत ने दोनों को 7 अक्टूबर को हत्या का दोषी भी माना था. अब कल 16 अक्टूबर को अदालत दोनों को हत्या के लिए सजा सुनाएगी. बता दें अमित 12 अप्रैल 2025 को घर में मरा हुआ मिला था. तब अमित के शव के पास से सांप भी मिला था. शुरू में आरोपियों ने बताया की अमित की मौत सांप के काटने से हुई. लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो मौत की वजह दम घुटने से निकली. इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की जिसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को इस पूरी साजिश के लिए गिरफ्तार किया गया था. करीब 17 महीने से जेल में बंद इन दोनों दोषियों की निगाहें कल के फैसले पर टिकी हैं.

प्रेम प्रसंग में रची हत्या की साजिश

अभियोजन पक्ष के अनुसार मृतक की पत्नी रविता का अपने पड़ोसी अमरदीप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. अमरदीप का अमित के घर आना-जाना था और वह उसके साथ काम भी करता था. बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर अमित को मारने की साजिश रची थी. 12 अप्रैल 2025 को अमित अपने ही घर में मरा हुआ मिला था. उस वक्त उसके शव के पास एक सांप मिला था, जिससे सभी को लगा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो मामले ने एक नया मोड़ ले लिया. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से अपनी जांच शुरू की. जांच में रविता और अमरदीप के प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सांप देने वाला बना सरकारी गवाह

पुलिस की विवेचना के दौरान उस व्यक्ति से भी सख्ती से पूछताछ की गई जिस पर कथित तौर पर सांप लाकर देने का आरोप था. पुलिस ने अपनी जांच में उसे मामले का सरकारी गवाह बना लिया. अदालत में अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य पेश किए हैं और यह साबित करने का प्रयास किया कि आरोपियों ने पूरी साजिश रची और घटना को हादसा दिखाने के लिए सांप का इस्तेमाल किया था. सभी पक्षों को सुनने के बाद 7 अक्टूबर को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने रविता और अमरदीप को दोषी माना है.

सजा को लेकर लोगों में तेज हुई चर्चा

मेरठ के ही चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में हाल ही में दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. इसके बाद से ही अमित कश्यप हत्याकांड की सजा को लेकर भी लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि दोनों मामले एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन अब शुक्रवार को यह देखना अहम होगा कि अदालत दोषी करार दिए गए रविता और अमरदीप को क्या सजा सुनाती है.