'ड्राइवर मोहन चला रहा था लैंबॉर्गिनी'... कानपुर में 6 को कुचलने वाले केस में अब अरबपति केके मिश्रा बेटे शिवम को बचाने उतरे!
Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive: तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने बेटे शिवम का बचाव करते हुए दावा किया है कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था ना कि शिवम. पिता के अनुसार, शिवम को अचानक चक्कर आने के कारण बाउंसरों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है.
ADVERTISEMENT

Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive
Tobacco Businessman KK Mishra Exclusive: कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. रविवार को दोपहर 3 बजे शिवम मिश्रा की लैंबॉर्गिनी कार ने 6 लोगों को रौंद दिया था. इस मामले में भारी बवाल के बाद शिवम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. हालांकि अब बेटे को फंसता देख खुद तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा सामने आ गए हैं. केके मिश्रा ने बताया है कि लैंबॉर्गिनी कार से हादसे के दौरान गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था. हालांकि जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि बाउंसर्स शिवम मिश्रा को कार से खींचते नजर आ रहे हैं.