‘मैं अंबेडकरवादी हूं…’ शहवाज संग शादी करने जा रही मेरठ की आकांक्षा गौतम ने हिंदू संगठनों को ये सब कह डाला
Meerut News: मेरठ में 13 फरवरी के दिन एक शादी होनी है. इसको लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. दरअसल लड़का मुस्लिम है और लड़की का नाम आकांक्षा गौतम है. केस भी दर्ज हो गया है. अब आकांक्षा सामने आई है और ये सब बताया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Meerut Hindu Girl Married Muslim Lover: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 13 फरवरी के दिन एक शादी होनी है. अब इसी शादी को लेकर मेरठ में हंगामा मचा हुआ है. दरअसल जिस लड़की की शादी होनी है, उसका नाम आकांक्षा गौतम है. आकांक्षा गौतम की शादी जिस लड़के के साथ होनी है, उसका नाम शहवाज राणा उर्फ साहिल है. दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं. अब इसको लेकर हिंदू संगठन एक्टिव हो गए हैं और वह इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये लव जिहाद का मामला है.