कानपुर में अगर शिवम नहीं ड्राइवर चला रहा था लैंबॉर्गिनी तो फिर ड्राइविंग सीट से बाउंसर जिसे निकाल रहे वो कौन?
Driver Theory in Lamborghini Case: कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया मोड़ आ गया है. आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने दावा किया है कि हादसा ड्राइवर की वजह से हुआ. लेकिन वायरल वीडियो वकील के दावों की पोल खोल रहे हैं. वीडियो में बाउंसर्स खुद शिवम मिश्रा को ड्राइविंग सीट से बाहर निकालते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Video after Lamborghini Accident
Driver Theory in Lamborghini Case: कानपुर में लैंबॉर्गिनी से लोगों को कुचलने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में अब एक नया मोड़ आ चुका है. आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार के मुताबिक लैंबॉर्गिनी कार शिवम मिश्रा नहीं उसका ड्राइवर चला रहा था. लेकिन मौके से जो वारदात के वीडियो समाने आए हैं वो वकील के दावे को खारिज कर रहा है. इस वीडियो में बाउंसर्स गाड़ी के ड्राइविंग सीट से जिस शख्स को निकालते नजर आ रहे हैं वो शिवम मिश्रा ही है.पुलिस भी कह रही है कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था. वीडियों में किसी ड्राइवर की मौजूदगी भी नहीं नजर आ रही है. अब लोग इसे लेकर सवाल कर रहे हैं कि क्या शिवम मिश्रा को बचाने के लिए वकील जानबूझकर ड्राइवर को फ्रेम में डालने की कोशिश कर रहे हैं?