लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं में 1000 रुपए लेकर दो दोस्तों से करा दिया पत्नी का रेप! इसके बाद नेत्रहीन जेठ ने जो किया वो भी जानिए

UP News: यूपी के बदायूं में इंसानियत शर्मसार! पति ने महज 1000 रुपये के लिए पत्नी को दोस्तों के हाथ बेचा. जंगल में महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति बोला- "तुझसे पैसा कमाऊंगा". पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

UP News: बदायूं जिले से सामने आई ये घिनौनी वारदात अल्लैहपुर खुर्द गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ी हुई है. 6 फरवरी की सुबह महिला के लिए आम दिनों जैसी ही थी. वह अपने पति के साथ घर से गैस के कागज बनवाने के लिए निकली थी. उसे क्या पता था कि यह दिन उसके जीवन का सबसे बदनसीब दिन बनने वाला है. महिला का आरोप है कि पैसों के लालच में उसके पति ने उसका 2 आदमियों से रेप करवा दिया है. पीड़िता के साथ क्या-क्या हुआ उसने पूरी कहानी पुलिस को बता दी है. महिला की अब बस एक ही मांग है और वो यह कि उसके पति को सख्त से सख्त सजा दी जाए.