लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया ने विधानसभा में दिया धुंआधार भाषण, 4 बच्चों वाली कौन सी बात कही कि हंसने लगे सभी!

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya Speech UP Assembly 2026: यूपी विधानसभा में राजा भैया का जबरदस्त भाषण! जलशक्ति मंत्री को जन्मदिन पर दी ऐसी सलाह कि सब हंसने लगे. विधायक निधि और आयुष्मान कार्ड पर उठाए गंभीर सवाल. देखिए पूरी रिपोर्ट.

social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) ने एक प्रभावशाली और चुटीला भाषण दिया, जिसने सदन का माहौल खुशनुमा कर दिया. उनके भाषण के दौरान कई बार विधायक हंसते और तालियां बजाते नजर आए. राजा भैया ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पीकर के माध्यम से एक मजेदार मांग रखी. उन्होंने कहा कि जैसे पिछले सदस्य ने जन्मदिन पर सबको मिठाई बांटी थी, वैसे ही स्पीकर मंत्री जी को निर्देश दें कि अगला जन्मदिन आने से पहले जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सभी सड़कें ठीक हो जानी चाहिए.