लेटेस्ट न्यूज़

UP किसका: प्रयागराज में अतीक अहमद वाली सीट पर इस समय कौन पड़ रहा भारी?

Prayagraj City West Assembly 2027: अतीक अहमद के अंत के बाद प्रयागराज शहर पश्चिमी में किसका होगा राज? सिद्धार्थनाथ सिंह बचा पाएंगे किला या सपा का पीडीए मारेगा बाजी? जानिए 2027 चुनाव का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

social share
google news

प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट, जिसे कभी माफिया अतीक अहमद का अभेद्य किला माना जाता था, अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक नए सियासी रणक्षेत्र में तब्दील हो चुकी है. यूपी Tak की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, इस सीट के समीकरण अब अतीक के नाम से आगे बढ़ चुके हैं. अतीक अहमद इस सीट से 5 बार विधायक रहा था. उसके बाद उसका भाई अशरफ भी यहां से जीता. पिछले दो चुनावों (2017 और 2022) से बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह यहां से विधायक हैं. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद, यह पहली बार होगा जब विधानसभा चुनाव में अतीक का नाम एक सक्रिय मुद्दे या डर के रूप में मौजूद नहीं होगा.