मेहदावल में 'ब्राह्मण vs ब्राह्मण' की जंग, क्या 5000 वोटों की टीस मिटा पाएगी समाजवादी पार्टी?
Mehdawal vidhaanasabha: मेहदावल विधानसभा सीट पर इस बार चुनाव का मुकाबला बेहद करीब है जहां दो ब्राह्मण प्रत्याशी हैं. समाजवादी पार्टी के जयराम पांडेय और बीजेपी-निषाद पार्टी के अनिल त्रिपाठी के बीच केवल पांच हज़ार दो सौ तेईस वोटों का अंतर रहा. यह सीट संत कबीर नगर जिले में है और यहां की महत्वपूर्ण केंद्रीय जातियाँ निषाद, मुसलमान, ब्राह्मण और अन्य समावेशी समूह हैं.
ADVERTISEMENT
Mehdawal vidhaanasabha:संत कबीर नगर की मेहदावल विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की उन सीटों में से है जहां जीत और हार का फासला बेहद कम रहा है. 2022 के चुनाव में यहां दो ब्राह्मण चेहरों के बीच ऐसी टक्कर हुई कि हार-जीत का अंतर महज 5,223 वोटों पर सिमट गया. एक तरफ निषाद पार्टी-बीजेपी गठबंधन के अनिल त्रिपाठी हैं तो दूसरी तरफ सपा के जयराम पांडेय. 2027 की आहट के बीच सवाल यही है कि क्या इस बार समीकरण पलटेंगे या विधायक जी का 'सेवा भाव' फिर रंग लाएगा?