कांग्रेस छोड़कर अखिलेश यादव का हाथ थामेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी? 15 फरवरी को सपा में ज्वाइनिंग की चर्चा
Will Naseemuddin Siddiqui join SP: नसीमुद्दीन सिद्दीकी को लेकर ऐसी चर्चा है कि वो कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, 15 तारीख को उनकी पार्टी जॉइनिंग हो सकती है. उन्होंने कांग्रेस में काम नहीं करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था.
ADVERTISEMENT
Will Naseemuddin Siddiqui join SP: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. बहुजन समाज पार्टी सरकार में 'मिनी सीएम' कहे जाने वाले और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब समाजवादी पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि 15 फरवरी को अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी औपचारिक रूप से सपा में शामिल हो सकते हैं.