लापता होने से गिरफ्तारी तक... कौन हैं सपा प्रवक्ता मनोज यादव जिनको लेकर मचा है जमकर बवाल
Who is Manoj Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को महिला से गाली-गलौज और विवाद के मामले में 13 फरवरी 2026 को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानें कौन हैं मनोज यादव और क्या है उनकी गिरफ्तारी के पीछे की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Manoj Yadav
Who is Manoj Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को 13 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सफदरगंज पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. मनोज यादव पर एक महिला के साथ गाली-गलौज और विवाद के मामले में 11 फरवरी को केस दर्ज किया गया था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है.