लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत चुनाव से पहले रवि किशन के गांव के प्रधान विराट सिंह से क्या संतुष्ट हैं वहां के लोग?

Ravi Kishan Gaon: भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन का पैतृक गांव गोरखपुर नहीं बल्कि जौनपुर का बरई बिसोई है. यूपी तक की ग्राउंड रिपोर्ट में जानें कि इस गांव में विकास की क्या स्थिति है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Ravi Kishan Gaon: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन अक्सर अपनी बेबाकी और विकास कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि किशन का पैतृक गांव गोरखपुर में नहीं जौनपुर जिले के किराकत विधानसभा क्षेत्र में स्थित है? यूपी तक की टीम जौनपुर-वाराणसी बॉर्डर से करीब 50 किलोमीटर दूर बरई बिसोई गांव पहुंची यह जानने के लिए कि रवि किशन के गांव में विकास की जमीनी हकीकत क्या है.