लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में नाबालिग लड़के-लड़कियों के दर्जनों अश्लील वीडियो से मचा बवाल, सभी में ये बात है कॉमन

Agra Crime News: आगरा के खंदौली में चार नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 3 महीने पुराने इस वीडियो के सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

ADVERTISEMENT

Agra Crime News
Agra Crime News
social share
google news

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. खंदौली क्षेत्र में चार नाबालिगों के दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है. ये वीडियो होटल के कमरे का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दो लड़के और दो लड़कियां नजर आ रही हैं और ये सभी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे गांव में नाराजगी का माहौल है. मामले को देखते हुए एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें जांच में जुटी हैं.