UP Weather Update: यूपी के इन 16 जिलों में आ गया बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ये है लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की विदाई और चढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है. एक ओर राज्य में धीरे-धीरे गर्मी पैर पसार रही है. वहीं दूसरी ओर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. इसके प्रभाव से आने वाली 17 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.