लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में वकील फारूख की हत्या का लाइव वीडियो आ गया सामने, चेंबर में घुसकर मारी गई थी गोली

Rampur Viral Video: रामपुर में दिन दहाड़े एक वकील फारूख की हत्या की घटना से पूरा क्षेत्र हक्का-बक्का है. यह हत्या जिला पंचायत कार्यालय में हुई जहां फारूख की पत्नी कार्यरत हैं. विवाद के दौरान असगर अली नाम के आरोपी ने वकील फारूख को गोली मार दी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसने राज्य की कानून व्यवस्था और सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 11 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय के भीतर अधिवक्ता फारुख की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.