लेटेस्ट न्यूज़

जज के सामने ही कैदी शहजाद ने खोल दी पुलिस के फेक एनकाउंटर वाली पोल, मचा खूब बवाल

Deoband Jail Viral Video: देवबंद जेल से वायरल हुए वीडियो में कैदी शहजाद ने कथित फर्जी ‘हाफ एनकाउंटर’ और पुलिस प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. एसीजीएम की पूछताछ के दौरान सामने आए दावों ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि मामले की न्यायिक जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Deoband Jail Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उत्तर प्रदेश में कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ की बहस को फिर से हवा दे दी है. वीडियो में देवबंद जेल के अंदर एक न्यायिक अधिकारी घायल कैदियों से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान एक कैदी शहजाद पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.