राजपाल यादव को अपनी सैलरी से इतना पैसा देने वाले हैं ASP अनुज चौधरी, खुद दे दी इसकी जानकारी
Anuj Chaudhary News: चेक बाउंस और 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस कठिन समय में सोनू सूद और सलमान खान जैसे सितारों के साथ यूपी के ASP अनुज चौधरी भी मदद के लिए आगे आए हैं.
ADVERTISEMENT
Anuj Chaudhary News: अपनी बेमिसाल कॉमेडी से करोड़ों दिलों को जीतने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं. चेक बाउंस और करोड़ों के कर्ज के जाल में फंसे राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उनके परिवार की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है. हालांकि इस मुश्किल घड़ी में वे अकेले नहीं हैं. बॉलीवुड से लेकर प्रशासन तक उनके लिए मदद के हाथ बढ़ रहे हैं.