लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ के एक ही गांव में 200 से अधिक वोट कटवाने का खेल? ग्रामीणों का ये दावा सन्न कर देगा

Meerut Voter List Controversy: मेरठ के अमीनाबाद में जीवित लोगों को 'मृत' बताकर वोट काटने की कोशिश! ग्रामीणों का भाजपा नेता पर गंभीर आरोप. देखिए 200 वोटों के 'फॉर्म-7' पर हुए इस बड़े बवाल की पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र के अमीनाबाद गांव में मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लगभग 200 जीवित और स्थानीय लोगों के नाम काटने के लिए 'फॉर्म-7' भर दिए गए हैं. आपको बता दें कि मतदाता सूची से उन लोगों के नाम हटाने के लिए 'फॉर्म-7' भरा जाता है जो या तो मर चुके हैं या उस स्थान पर नहीं रहते. अमीनाबाद के ग्रामीणों का दावा है कि उनके गांव में ऐसे 200 लोगों के नाम काटने के आवेदन दिए गए हैं जो वहीं रह रहे हैं और जीवित हैं. ग्रामीणों ने भाजपा के जिला महामंत्री मनवीर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना किसी सत्यापन के इन फॉर्मों को भरा है. ग्रामीणों का कहना है कि सभी 200 फॉर्मों पर एक ही मोबाइल नंबर और एक जैसे हस्ताक्षर हैं.