लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के IAS समीर वर्मा 6 महीने से 'लापता'... छुट्टी नहीं मिली तो जॉइन ही नहीं किया नया पद!

ADVERTISEMENT

यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी समीर वर्मा पिछले 6 महीने से विभाग से अनुपस्थित हैं. नियोजन विभाग में सचिव पद पर तैनाती के बावजूद उन्होंने जॉइनिंग नहीं दी है. शासन ने अब उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की लंबी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है. 2002 बैच के आईएएस अधिकारी समीर वर्मा पिछले छह महीने से अपने विभाग से गायब हैं. बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहने के कारण अब शासन उन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.