UP Police SI भर्ती विवाद: पद बढ़ाने की मांग को लेकर 17 अप्रैल से बड़ा अभियान, जानें क्या हैं अभ्यर्थियों की 3 मुख्य मांगें
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025-26 में पदों की कम संख्या को लेकर विवाद बढ़ गया है। अभ्यर्थी राघव ठाकुर के नेतृत्व में 17 अप्रैल से आंदोलन की तैयारी है. जानें पद वृद्धि और पारदर्शिता से जुड़ी प्रमुख मांगें.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा (SI) भर्ती 2025-26 इन दिनों विवादों और चर्चाओं के केंद्र में है. लगभग पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जारी हुई इस भर्ती में पदों की बेहद कम संख्या को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में भारी आक्रोश है. लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदों के विपरीत, पदों की संख्या पिछली भर्तियों के मुकाबले आधी से भी कम रखी गई है, जिसे लेकर अब एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो रहा है.