Amethi Crime News: प्रेम-प्रसंग में युवती की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस, 2 आरोपी गिरफ्तार
Amethi Murder Case: अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.
ADVERTISEMENT

Amethi Murder Case: गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.