ऐसा क्या हुआ कि मंच पर जाते ही भड़क गए पवन सिंह, बोले-'उठाकर नहीं फेंका तो एक बाप की औलाद नहीं'
Pawan Singh News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सेहत को लेकर फेक न्यूज फैलाने वालों पर बुरी तरह भड़क गए.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh News Today: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मंच पर अपनी मां की मौजूदगी में पवन सिंह विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों पर इस कदर बिफरे कि उन्होंने लाइव प्रोग्राम में ही अपने हेटर्स को चुनौती दे डाली.पावर स्टार का यह गुस्से वाला वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.