लखनऊ अग्निकांड: विकासनगर में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, शराब के ठेके से शुरू हुई थी आग की लपटें?
ADVERTISEMENT
लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग लगने से 200 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं. सिलेंडर धमाकों और शराब के ठेके पर हुए विवाद से जोड़कर देखी जा रही इस घटना ने सैकड़ों परिवारों को सड़क पर ला दिया है.
लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात आग के तांडव ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया. इलाके की झुग्गी-बस्तियों में लगी इस भीषण आग में 200 से अधिक आशियाने जलकर राख हो गए. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते पूरा इलाका मलबे के ढेर में तब्दील हो गया और दशकों की मेहनत से जोड़ी गई गृहस्थी मिनटों में स्वाहा हो गई.