Barabanki Traffic Update: संजय सेतु 2 महीने बंद, भारी वाहनों पर रोक; छोटे वाहनों के लिए पीपा पुल शुरू
Barabanki road closure news: रामनगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने संजय सेतु पुल को दो माह के लिए बंद कर दिया है. भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि छोटे वाहनों के लिए नया पीपा पुल शुरू किया गया है. प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

Barabanki road closure news: रामनगर क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए संजय सेतु पुल को आगामी दो माह के लिए बंद कर दिया. इसके चलते दोपहर करीब 2 बजे से चौकाघाट चेक पोस्ट पर सख्त निगरानी शुरू कर दी गई. थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तैनाती करते हुए संजय सेतु की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया.