लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर CHC विवाद: शराब के आरोप में घिरे डॉक्टर को CMO की क्लीन चिट, वायरल वीडियो पर फिर उठे सवाल

Sitapur Viral Video Case: सीतापुर के परसेंडी CHC में नशे में मरीजों का इलाज करने के आरोपी डॉक्टर को CMO ने क्लीन चिट दे दी है. वायरल वीडियो के बाद मचे हंगामे और परिजनों के विरोध के बावजूद, जांच रिपोर्ट में आरोपों को गलत बताया गया है.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Sitapur Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के परसेंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक वायरल वीडियो ने तूल पकड़ा जब यह आरोप लगा कि एक डॉक्टर, डॉ. विनोद कुमार, शराब के नशे में मरीजों का इलाज कर रहे थे. वीडियो में डॉक्टर को नशे में धुत्त अवस्था में इलाज करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस घटना ने न केवल जिले के स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार किया बल्कि पूरे राज्य में इसके खिलाफ हंगामा भी मच गया. आरोपों के बीच सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच की और डॉक्टर को क्लीन चिट दे दी है, जो एक नया मोड़ इस विवाद में आया है.