लेटेस्ट न्यूज़

बंद बक्से में मिली महिला की लाश, हाथ पर था बिच्छू का टैटू और लिखे थे 2 नाम... कौशांबी का ये मामला हिला कर रख देगा

Kaushambi Crime News:कौशाम्बी में नेशनल हाईवे-2 के किनारे झाड़ियों में बंद बक्से के अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला के हाथों पर बने बिच्छू, गणेश और 'JEEV' नाम के टैटू हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग माने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Kaushambi Crimw News
Kaushambi Crimw News
social share
google news

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बुधवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. नेशनल हाईवे-2 के किनारे झाड़ियों में एक बंद बक्से के अंदर करीब 30 साल की महिला का शव बरामद हुआ है. वारदात के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हालांकि महिला के हाथ पर बने टैटू पुलिस को कुछ सुराग दे सकती है. महिला के बाएं हाथ पर बिच्छू का टैटू बना है और दो नाम लिखे हुए हैं. पुलिस इस मामले को सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या मान रही है. फिलहाल आरोपियों की तलाश में जिले भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.