लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में सहारनपुर के व्योम मित्तल की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

ADVERTISEMENT

CBSE 10th Result 2026: सहारनपुर के ननौता कस्बे के किसान के बेटे वम मित्तल ने CBSE 10वीं परीक्षा में 98.4% अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई, अब उनका सपना इंजीनियर बनने का है.

social share
google news

CBSE 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक किसान के बेटे व्योम ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद छात्र ने CBSE 10वीं की परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यह कहानी न सिर्फ एक छात्र की सफलता की है, बल्कि एक किसान परिवार के संघर्ष, सपनों और हौसले की भी मिसाल है. बेटे की सफलता से पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू हैं और कस्बे में गर्व का माहौल है.