लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में संभल की आयुषी वार्ष्णेय की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

Ayushi Varshney 10th Markseet: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में संभल की आयुषी वार्ष्णेय ने 500 में से 495 अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने साइंस, सोशल साइंस और एआई जैसे विषयों में चौंकाने वाले मार्क्स स्कोर किए हैं.

ADVERTISEMENT

Ayushi Varshney Marksheet
Ayushi Varshney Marksheet
social share
google news

Ayushi Varshney 10th Markseet:15 अप्रैल को सीबीएसई के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्होंने 99 प्रतिशत तक के मार्क्स स्कोर किए हैं. इनमें से एक नाम आयुषी वार्ष्णेय का भी है. आयुषी संभल जिले की रहने वाली हैं. वह डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं. आयुषी को 500 में से कुल 495 मार्क्स मिले हैं.