लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Land Dispute: बलिया में जमीन विवाद में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने कहा- रिश्वत लेकर भी कर रहे परेशान

Ballia News Today: बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिलाओं का कहना है कि उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन पर घर बनाने से रोका जा रहा है और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है. मामले में पुलिस पर पैसे लेने और विपक्षियों से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. रसड़ा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव की दो महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है. आरोप है कि स्थानीय पुलिस विपक्षी पार्टी से मिलकर उन्हें उनकी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर घर बनाने से रोक रही है. और उन्हें फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी दे रही है.