लखनऊ अग्निकांड: जब बैक टू बैक हो रहे थे धमाके, खुद को बचाने के लिए लोगों ने अपनाई थी ये तरकीब!
Lucknow fire incident: लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. 10 से ज्यादा सिलेंडर फटने के बाद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अनोखे तरीके अपनाए. डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident
लखनऊ के विकास नगर में बुधवार को झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भयावह थी कि एक के बाद एक 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर फटने के धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं. मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 20 से जयदा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया.