रायबरेली में विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच हो गई जबरदस्त बहस! वीडियो हुआ वायरल तो पूरी कहानी खुली
Raebareli News: विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वह एसपी रवि कुमार से बात कर रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो रही है.
ADVERTISEMENT

UP News
Raebareli News: यूपी के रायबरेली में फायर ब्रांड नेता और अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पल्लवी पटेल किसी से फोन पर बात कर रही हैं. बताया जा रहा है कि वह जिले के एसपी से बात कर रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो जाती है.