UPTak Baithak Logo

RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव होंगी गिरफ्तार? नोएडा हिंसा का गलत वीडियो किया था शेयर

ADVERTISEMENT

नोएडा पुलिस सोशल मीडिया के जरिए फैलाई गई एक बड़ी डिजिटल साजिश की जांच कर रही है. आरजेडी प्रवक्ताओं पर अफवाह फैलाने और सबूत मिटाने के आरोप हैं. जानें इस मामले में अब तक क्या खुलासे हुए हैं.

social share
google news

नोएडा में हाल ही में हुए बवाल के पीछे पुलिस अब एक गहरी डिजिटल साजिश की जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि शहर में तनाव अचानक नहीं फैला, बल्कि इसे एक सोची-समझी योजना के तहत हवा दी गई. इस मामले में आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अफवाहें फैलाईं, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई.