UP Weather Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है. कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल के बाद गर्मी और आक्रामक हो सकती है तथा फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत जहां ठंडे और राहत भरे मौसम के साथ हुई थी, वहीं अब हालात तेजी से बदल गए हैं. प्रदेश में गर्मी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है और मौसम का मिजाज जून जैसी तपिश का एहसास कराने लगा है. मार्च के दौरान हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि और लू चलने की संभावना जताई गई है.