लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10th Result: लर्निंग डिसेबिलिटी से जूझ रहीं नोएडा की वेदिका ने सबको चौंकाया, गजब नंबर हासिल किए

Vedika Score 482 in CBSE 10th: नोएडा की वेदिका ने डिस्ग्राफिया जैसी लर्निंग डिसेबिलिटी को मात देकर सीबीएसई 10वीं में 96.4% अंक हासिल कर मिसाल पेश की है. एआई में 99 नंबर लाने वाली वेदिका की यह सफलता संघर्ष और जज्बे की अनूठी कहानी है.

ADVERTISEMENT

Vedika
Vedika
social share
google news

Vedika Score 482 in CBSE 10th: लर्निंग डिसेबिलिटी यानी सीखने की अक्षमता के बावजूद नोएडा की वेदिका ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े तीस मार खां भी शायद ना कर पाएं. सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में वेदिका ने 500 में से 482 मार्क्स स्कोर किए हैं. बता दें कि वेदिका को एआई जैसे टेक्निकल सब्जेक्ट में 100 में से पूरे 99 नंबर मिले हैं. वेदिका की यह कामयाबी उन तमाम बच्चों के लिए एक मिसाल है जो शारीरिक या मानसिक चुनौतियों की वजह से खुद को कमतर समझते हैं.