CBSE 10th Result: नोएडा के अरमान मित्तल के 500 में से कटे सिर्फ इतने मार्क्स… हर कोई चौंक गया
Armaan Mittal Noida Topper: CBSE 10वीं के नतीजों में नोएडा के अरमान मित्तल ने 500 में से 498 अंक हासिल कर कमाल कर दिया है. बिना किसी ट्यूशन, केवल स्कूल रिसोर्स और सेल्फ स्टडी के दम पर 99.6% स्कोर करने वाले अरमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के सहयोग को दिया है.
ADVERTISEMENT

Armaan Mittal
Armaan Mittal Noida Topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं के रिजल्ट में नोएडा के अरमान मित्तल ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. अरमान ने 500 में से 498 अंक हासिल किया है. अरमान ने 99.6% प्रतिशत हासिल करके हर किसी को हैरान कर दिया है. अरमान एमिटी स्कूल के छात्र हैं. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी की बदौलत ये स्कोर हासिल किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अरमान और उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है.